लिपिक को डीएम ने किया बर्खास्त

रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ था लिपिक प्रतिनिधि, खगडि़या उच्च वर्गीय लिपिक प्रदीप कुमार पंडित को सेवा से बरखास्त कर दिया गया है. वरीय उपसमाहर्ता सह संचालन पदाधिकारी सुधीर कुमार के रिपोर्ट के आधार पर डीएम राजीव रोशन ने उक्त वर्गीय लिपिकको सेवा से बरखास्त कर दिया है. जानकारी के अनुसार लगभग 10 माह(15 मई 2014) […]
रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ था लिपिक प्रतिनिधि, खगडि़या उच्च वर्गीय लिपिक प्रदीप कुमार पंडित को सेवा से बरखास्त कर दिया गया है. वरीय उपसमाहर्ता सह संचालन पदाधिकारी सुधीर कुमार के रिपोर्ट के आधार पर डीएम राजीव रोशन ने उक्त वर्गीय लिपिकको सेवा से बरखास्त कर दिया है. जानकारी के अनुसार लगभग 10 माह(15 मई 2014) को श्री पंडित को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए समाहरणालय परिसर से ही निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद इन्हें जेल भेजा गया था. तब ये जिला अभिलेखागार में प्रतिनियुक्ति थे. जेल जाने के उपरांत इन्हें निलंबित करते हुए इनके विरुद्ध प्रपत्र (क)गठित कर विभागीय कार्रवाई आरंभ की गयी थी. डीएम के निर्देश पर वरीय उपसमाहर्ता सह जन शिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सुधीर कुमार को संचालन पदाधिकारी बनाया गया था. इन मामले की सुनवाई करते हुए संचालन पदाधिकारी ने इस लिपिक पर लगे आरोप को सही पाया. इसके बाद इन्होंने डीएम को अपनी रिपोर्ट भेजी . इधर भ्रष्टाचार के इस मामले में निर्णय लेते हुए डीएम राजीव रोशन ने आरोपी उच्च वर्गीय लिपिक श्री पंडित को बरखास्त कर दिया है. ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व ही डीएम ने शिक्षकों के मानदेय की राशि गबन करने के आरोपी पंचायत सचिव राधेश्याम प्रसाद यादव को सेवा से बरखास्त कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










