एमडी ने किया बिजली पावर ग्रिड का निरीक्षण

अलौली. बिजली विभाग के एमडी एफ वाला मुरकंडी ने शनिवार की सुबह में आला पदाधिकारियों के साथ हरिपुर एवं अलौली में निर्माणाधीन बिजली पावर ग्रिड का निरीक्षण किया. निरीक्षण क्रम में बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर सीके चौधरी, परियोजना डायरेक्टर एसकेपी सिंह, डीएम राजीव रोशन, विभाग के कार्यपालक अभियंता एसपी सिंह, परियोजना कार्यपालक अभियंता अरविंद, […]
अलौली. बिजली विभाग के एमडी एफ वाला मुरकंडी ने शनिवार की सुबह में आला पदाधिकारियों के साथ हरिपुर एवं अलौली में निर्माणाधीन बिजली पावर ग्रिड का निरीक्षण किया. निरीक्षण क्रम में बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर सीके चौधरी, परियोजना डायरेक्टर एसकेपी सिंह, डीएम राजीव रोशन, विभाग के कार्यपालक अभियंता एसपी सिंह, परियोजना कार्यपालक अभियंता अरविंद, स्टोर व परचेज कार्यपालक अभियंता विरेंद्र कुमार, ज्योति स्ट्रक्चर लिमिटेड के विंद मिश्रा के अलावा स्थानीय संवेदक शंकर तांती उपस्थित थे. एमडी ने अलौली में पावन ग्रिड निर्माण स्थल पर कार्यों की गुणवत्ता की जांच की तथा कार्य की गति को बढ़ाने का निर्देश दिया. वहीं पांच वर्षों से हो रहे हरीपुर पावर ग्रिड के निर्माण का भी निरीक्षण किया. एमडी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि हरिपुर पावर ग्रिड एक माह में एवं अलौली पावर ग्रिड छह माह में चालू करने का निर्देश दिया. उन्होंने छोटे खंभे की जगह बड़े तथा नये तार लगाने के भी निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि समय पर काम पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










