तय समय पर कैसे होगा पुल निर्माण

खास बातें 200 मीटर धार में क्षतिग्रस्त है पुलियापुलिया का बह गया है एप्रोच पथहोना है पुल का निर्माण बरसात हो पर कट जायेगी मुख्यालय से संपर्कसंवेदक नहीें दे रहे हैं ध्यानफोटो है 1 में कैप्सन : क्षतिग्रस्त व एप्रोच पथ विहीन पुलिया.प्रतिनिधि, पसराहागोगरी प्रखंड के सर्किल (एक) के दर्जन गांव के ग्रामीण पिपड़पांती के […]
खास बातें 200 मीटर धार में क्षतिग्रस्त है पुलियापुलिया का बह गया है एप्रोच पथहोना है पुल का निर्माण बरसात हो पर कट जायेगी मुख्यालय से संपर्कसंवेदक नहीें दे रहे हैं ध्यानफोटो है 1 में कैप्सन : क्षतिग्रस्त व एप्रोच पथ विहीन पुलिया.प्रतिनिधि, पसराहागोगरी प्रखंड के सर्किल (एक) के दर्जन गांव के ग्रामीण पिपड़पांती के क्षतिग्रस्त पुलिया से परेशान हैं. जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र में विकास के लिए पसराहा एनएच 31 से भिमरी तक करोड़ों कि लागत से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. इसके निर्माण में 23 माह का समय निर्धारित किया गया है. कार्य धीमी गति से चल रही है. ऐसे में तय समय में निर्माण कार्य पूर्ण हो जायेगा यह लाख रुपये का प्रश्न है. -नहीं शुरू हो सका कार्यवैसे तो पसराहा से भिमरी तक बनने वाले सड़क में मिट्टी व छोटे पुलिया का निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है, लेकिन पिपड़पांती के पास धार में क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर पुल के निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है. इसलिए उक्त मार्ग को मुख्य मार्ग से जोड़ा नहीं जा सका है. सर्किल नंबर एक के खड़ौआ के सदन सिंह, कुमोद सिंह,गजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला को अधिक अन्न देने वाला उक्त क्षेत्र महज एक सड़क के बिना उपेक्षित है. मामले में देवठा के पूर्व मुखिया क्षत्रि शर्मा, मो खलील ने डीएम से तय समय के अंदर उक्त पुल निर्माण की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










