सूचना मिलने पर होंगे कई खुलासे

केंद्रीय सूचना आयुक्त ने दिये सूचना देने का निर्देशजारी होगा मनरेगा मजदूरों की सूची प्रतिनिधि, खगडि़याआरटीआइ के केंद्रीय सूचना आयुक्त ने डाक विभाग को मनरेगा मजदूरों की सूची देने का फरमान जारी किया है. आयुक्त वसंत सेठ ने एक मामले में सुनवाई करते हुए डाक विभाग के पदाधिकारी को गोगरी तथा जमालपुर डाक घर से […]
केंद्रीय सूचना आयुक्त ने दिये सूचना देने का निर्देशजारी होगा मनरेगा मजदूरों की सूची प्रतिनिधि, खगडि़याआरटीआइ के केंद्रीय सूचना आयुक्त ने डाक विभाग को मनरेगा मजदूरों की सूची देने का फरमान जारी किया है. आयुक्त वसंत सेठ ने एक मामले में सुनवाई करते हुए डाक विभाग के पदाधिकारी को गोगरी तथा जमालपुर डाक घर से मनरेगा योजना के तहत भुगतान पाने वाले सभी मजदूरों की सूची आसटीआइ मनोज कुमार मिश्र को देने का निर्देश दिया है. जानकारी के मुताबिक आवेदन श्री मिश्र ने काफी दिन पूर्व ही डाक अधीक्षक कार्यालय बेगूसराय से गोगरी तथा जमालपुर डाक घर से मजदूरी प्राप्त करने वाले मजदूरों, राशि सहित पूर्ण सूचना मांगी थी. हालांकि डाक विभाग ने आवेदक को सूचना गोपनीय बता कर पूरी सूचना नहीं दी थी. इसके बाद आवेदक ने केंद्रीय सूचना आयोग में द्वितीय अपील दायर किया था. आयुक्त ने 21 दिनों में उक्त सूचना देने का आदेश लोक सूचना पदाधिकारी को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










