अनुदान राशि के लिए विधायक ने उठाया सवाल

Published at :20 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
अनुदान राशि के लिए विधायक ने उठाया सवाल

खगडि़या. सदर विधायक पूनम देवी यादव ने बिहार विधान सभा ने कोसी नदी में डूबने से रामबालक यादव के पुत्र दीपक कुमार एवं सुबोध यादव की पुत्री खुशबू कुमारी के परिजन को सरकार से अनुग्रह अनुदान नहीं दिये जाने को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि दानों मृत के परिजन राशि के लिए दर-दर भटक […]

विज्ञापन

खगडि़या. सदर विधायक पूनम देवी यादव ने बिहार विधान सभा ने कोसी नदी में डूबने से रामबालक यादव के पुत्र दीपक कुमार एवं सुबोध यादव की पुत्री खुशबू कुमारी के परिजन को सरकार से अनुग्रह अनुदान नहीं दिये जाने को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि दानों मृत के परिजन राशि के लिए दर-दर भटक रहे हैं. जिसके जबाव में आपदा प्रबंधन मंत्री लेसी सिंह ने मृतक के परिजन को शीघ्र 3(तीन) लाख रूपया अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने की बात कही. सदर विधायक ने अपने दूसरे प्रश्न में एनएच 31 कसरैया धार के बगल में वर्षो से बनकर तैयार होटल एवं मोटल को चालू करने का मांग की. जिसके जबाव में विभागीय मंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को मार्गीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र होटल एवं मोटल को चालू कराने का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन