पतंजलि का चार दिवसीय योग शिविर आयोजन

Published at :20 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
पतंजलि का चार दिवसीय योग शिविर आयोजन

अलौली. गौड़ाचक पंचायत अंतर्गत बुधौरा ग्राम में चार दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त निर्देशन में 18 से 21 तक आयोजित किया गया है. शिविर का संचालन सहरसा जिला से आने दीपक ने जय भैरो ट्रेडिंग के सौजन्य से किया. जिसमें काफी संख्या में […]

विज्ञापन

अलौली. गौड़ाचक पंचायत अंतर्गत बुधौरा ग्राम में चार दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त निर्देशन में 18 से 21 तक आयोजित किया गया है. शिविर का संचालन सहरसा जिला से आने दीपक ने जय भैरो ट्रेडिंग के सौजन्य से किया. जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया. पूर्णकालिक कार्यकर्ता जीतेंद्र कुमार ने योग, आयुर्वेद एवं स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग एवं बच्चों के शिक्षा एवं संस्कार पर विशेष रूप से प्रकाश डाला.बुधौरा गांव के पुस्तकालय चौक पर आयोजित शिविर में दीपक ने घर घर जाकर स्वदेशी वस्तुओं को जीवन में अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया. पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष मिथिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि दम तोड़ती मानवता को संजीवनी बूटी देने का काम योग ही कर सकता है. योग को जीवन में अपनाने की जरूरत है. बताया कि 21 मार्च को विश्व योग दिवस है. हर व्यक्ति इस दिवस के महत्व को समझे और जीवन में अपनाये. मौके पर गोपाल दहलान, समिति के महामंत्री चंद्रशेखर, नागेश्वर सिंह, डॉ हरिनंदन सिंह, महावीर प्रसाद, नरेंद्र कुमार, अमित कुमर आदि ने अपना विचार रखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन