राशि गबन के आरोप में पंचायत सचिव बर्खास्त

Published at :20 Mar 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
राशि गबन के आरोप में पंचायत सचिव बर्खास्त

खगडि़या. नियोजित पंचायत शिक्षकों के मानदेय की राशि गबन करने के आरोप में दहमा खैरी खुटहा केे तत्कालीन पंचायत सचिव राधेश्याम यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ,की अनुशंसा पर डीएम राजीव रोशन ने उक्त पंचायत सचिव की सेवा समाप्त की है. मिली जानकारी के मुताबिक दहमा खैरी […]

विज्ञापन

खगडि़या. नियोजित पंचायत शिक्षकों के मानदेय की राशि गबन करने के आरोप में दहमा खैरी खुटहा केे तत्कालीन पंचायत सचिव राधेश्याम यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ,की अनुशंसा पर डीएम राजीव रोशन ने उक्त पंचायत सचिव की सेवा समाप्त की है. मिली जानकारी के मुताबिक दहमा खैरी खुटहा पंचायत के कई पंचायत नियोजित शिक्षक का मानदेय की राशि भुगतान न करके सीधे मुखिया को चेक देने के आरोप में इनके विरुद्ध आरोप गठित किया गया था. मानदेय नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने पंचायत सचिव के विरुद्ध शिकायत व अनशन भी किया था. जांच के बाद इनके विरुद्ध प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई आरंभ की गयी थी.डीडीसी को संचालन पदाधिकारी बनाया गया था. सूत्र के मुताबिक सुनवाई पूरी कर डीडीसी ने पंचायत सचिव को मानदेय राशि का गबन का दोषी मानते हुये इनकी सेवा समाप्त करने की अनुशंसा की थी. जिस पर डीएम ने अपनी मुहर लगायी थी. जानकारों के मुताबिक पंचायत सचिव श्री यादव पर करीब 7 लाख रुपये जो कि शिक्षकों के मानदेय की राशि थी. इस राशि का भुगतान सीधे शिक्षकों को न कर के अन्य व्यक्ति के नाम पर चेक काटने का आरोप लगा था. जो कि सुनवाई में लगभग प्रमाणित हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन