भूमि विवाद निष्पादित करने की मांग

मानसी. प्रखंड के सैदपुर पंचायत निवासी मिथलेश सिंह व नईम उद्दीन ने जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन देकर जमीनी विवाद में न्याय की गुहार लगाया है. अपने आवेदन में मिथलेश सिंह ने कहा कि मेरा खतियानी बास की 5 कट्ठा जमीन है. मेरे बगल में नईम उद्दीन की भी खतियानी जमीन है. जिस पर […]
मानसी. प्रखंड के सैदपुर पंचायत निवासी मिथलेश सिंह व नईम उद्दीन ने जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन देकर जमीनी विवाद में न्याय की गुहार लगाया है. अपने आवेदन में मिथलेश सिंह ने कहा कि मेरा खतियानी बास की 5 कट्ठा जमीन है. मेरे बगल में नईम उद्दीन की भी खतियानी जमीन है. जिस पर हमलोगों का दखल कब्जा है. मेरे जमीन के उत्तर सड़क किनारे अच्युतानंद, प्रवीण पासवान, गोपाल पासवान तथा केशरी किशोर पासवान का एक कट्ठा जमीन है. जिसमें कुछ ग्रामीण सड़क में चले जाने पर उनका रकवा घट गया. अब ये लोग हमलोगों के जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मना करने पर ये लोग मारपीट करने पर उताऊ हो जाते हैं और हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी भी देता हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा भी पंचायत हुई. लेकिन ये लोग फैसला नहीं मान रहे हैं. श्री सिंह ने जिलाधिकारी से सत्यता की जांच कर उचित न्याय की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










