गम्हरिया पुल के नीचे मिली लाश

Published at :20 Mar 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
गम्हरिया पुल के नीचे मिली लाश

फोटो है 20 में कैप्सन : कुछ ऐसे अवस्था में मिली लाश अलौली. थाना क्षेत्र के शहरबन्नी पंचायत अंतर्गत गम्हरिया पुल के नीचे गड्ढे से शुक्रवार को लाश मिली. गम्हरिया गांव के लोगों ने सुबह गड्ढे में लाश देखी. इसकी सूचना अलौली थाना को दी गयी. अलौली पुलिस को मृतक के पास से मतदाता पहचान […]

विज्ञापन

फोटो है 20 में कैप्सन : कुछ ऐसे अवस्था में मिली लाश अलौली. थाना क्षेत्र के शहरबन्नी पंचायत अंतर्गत गम्हरिया पुल के नीचे गड्ढे से शुक्रवार को लाश मिली. गम्हरिया गांव के लोगों ने सुबह गड्ढे में लाश देखी. इसकी सूचना अलौली थाना को दी गयी. अलौली पुलिस को मृतक के पास से मतदाता पहचान पत्र व मोबाइल मिला है. उसके आधार पर मृतक की पहचान कनरिया थाना अंतर्गत खड़रा मुशहरी गांव के 30 वर्षीय युवक रही लाल सदा के रूप में हुई है. पुलिस ने तत्परता से मृतक के पिता को आशय की जानकारी देकर बुलाया गया. मृतक के पिता बैजू सदा ने बताया कि गांव के ही गंगा सागर सदा के पुत्र की शादी में मेरा लड़का मेघौना गांव बारात में आया था. 18 मार्च की शाम बारात चली थी और 19 मार्च को लगभग इस बजे रात्रि बारात वापस हुई. बरात लौटने पर पुत्र की खोजबीन की गयी. परंतु किसी ने इस तरह की जानकारी नहीं मिली. मृतक रही लाल सदा की शादी अमौसी गांव के छठू सदा की पुत्री फुलो देवी के साथ हुई थी. किसी से कोई विवाद नहीं था. मृतक को देखने से लगता है कि पुल से नीचे गिरने पर इसकी मौत हुई है. अलौली पुलिस घटना की सच्चाई जानने में जूट गयी है. हालांकि थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अज्ञात मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन