जमालपुर व लगार में दखल दहानी शिविर आज

Published at :19 Mar 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
जमालपुर व लगार में दखल दहानी शिविर आज

खगडि़या. जमीन से बेदखल परचाधारियों को दखल दहानी के लिए 20 मार्च को गोगरी प्रखंड के जमालपुर तथा परबत्ता प्रखंड के टीमापुर लगार में शिविर का आयोजन किया जायेगा. इन दोनों जगहों पर बेदखल परचाधारियों को जमीन पर दखल कब्जा दिलाया जायेगा. इसी तरह 23 मार्च को इन दोनों प्रखंडों के बासुदेवपुर तथा चक प्रयाग […]

विज्ञापन

खगडि़या. जमीन से बेदखल परचाधारियों को दखल दहानी के लिए 20 मार्च को गोगरी प्रखंड के जमालपुर तथा परबत्ता प्रखंड के टीमापुर लगार में शिविर का आयोजन किया जायेगा. इन दोनों जगहों पर बेदखल परचाधारियों को जमीन पर दखल कब्जा दिलाया जायेगा. इसी तरह 23 मार्च को इन दोनों प्रखंडों के बासुदेवपुर तथा चक प्रयाग में, 25 मार्च को ईटहरी व पीपरा लतीफ में, 27 मार्च को पसराहा व देवरी तथा 31 मार्च को पितौंझिया में दखल दहानी के लिए शिविर की तिथि निर्धारित की गयी है. इसी तरह परबत्ता प्रखंड के पुनौर में 1 अप्रैल को, कोलवारा में 4, खजरैठा में 6, कवेला में 8, माधोपुर में 10, महदीपुर में 13, दरियापुर में 15, भरसो में 17, कुल्हडि़या में 20, सियादतपुर में 22 तथा बैसा में 24 अप्रैल को शिविर लगाये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन