टास्क फोर्स की बैठक में जागरूकता पर बल

Published at :19 Mar 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
टास्क फोर्स की बैठक में जागरूकता पर बल

बेलदौर. स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को कालाजार उन्मूलन को लेकर प्रभारी चिकित्सा डॉ देवेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में बीते 15 फरवरी से प्रखंड क्षेत्र में हो रहे डीडीटी छिड़काव की समीक्षा की गयी. बैठक में बीडीओ आशुतोष कुमार व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रीति कुमारी से […]

विज्ञापन

बेलदौर. स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को कालाजार उन्मूलन को लेकर प्रभारी चिकित्सा डॉ देवेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में बीते 15 फरवरी से प्रखंड क्षेत्र में हो रहे डीडीटी छिड़काव की समीक्षा की गयी. बैठक में बीडीओ आशुतोष कुमार व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रीति कुमारी से जागरूकता फैलाने के लिए सहयोग करने की बातें कही गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा सभी चिकित्सा पदाधिकारियों व प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को डीडीटी छिड़काव का मोनेटरिंग करने का आदेश दिया गया. वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बीइओ से प्रखंड के कालाजार प्रभावित गांवों में स्कूल के बच्चों के माध्यम से रैली निकाल कर लोगों में जागरूकता फैलाने में सहयोग करने की बात कही. बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार, डॉ केदार रजक, डॉ विभूति प्रसाद सिंह, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक यादव, प्रखंड सामुदायिक प्रेरक संतोष शर्मा, केयर इंडिया के प्रखंड समन्वयक मनीष कुमार व कालाजार तकनीकी पर्यवेक्षक राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन