बायपास में लगा गंदगी का अंबार

गोगरी. अनुमंडल क्षेत्र के जमालपुर बायपास की स्थिति बिगड़ती ही जा रही है. उक्त सड़क पर एक बार फिर से गंदगी का अंबार लगता जा रहा है. जिससे लोगों को परेशानी हो रही है.वहीं नगर पंचायत प्रशासन साफ-सफाई को लेकर उदासीन नजर आ रहा है. उक्त बायपास सड़क पर भगवान उच्च विद्यालय से लेकर टॉवर […]
गोगरी. अनुमंडल क्षेत्र के जमालपुर बायपास की स्थिति बिगड़ती ही जा रही है. उक्त सड़क पर एक बार फिर से गंदगी का अंबार लगता जा रहा है. जिससे लोगों को परेशानी हो रही है.वहीं नगर पंचायत प्रशासन साफ-सफाई को लेकर उदासीन नजर आ रहा है. उक्त बायपास सड़क पर भगवान उच्च विद्यालय से लेकर टॉवर चौक तक सड़क व आस पास उड़ते धूल व कचरे से लोगों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ता है. बदबू से बचने के लिए लोगों को नाक पर रुमाल रखना मजबूरी बन जाती है. बताते चलें कि जनवरी में सामाजिक कार्यकर्ता बाबू लाल शौर्य के नेतृत्व में युवा किसान मजदूर संगठन द्वारा सफाई अभियान चलाये जाने के बाद सजग हुए प्रशासन ने तत्काल सफाई अभियान चला कर उक्त सड़क व आसपास के जगहों की सफाई कराई थी. उसके बाद पुन: शिथिल पर गया. जो अब बायपास में गंदगी का अंबार लगा नजर आता है. जबकि उक्त बायपास में स्थित गांधी चौक का उपयोग बस स्टैंड के रूप में हो रहा है. जिस कारण लोगों की भीड़ लगी रहती है. स्थानीय लोगों के अनुसार बायपास सड़क महत्वपूर्ण सड़क है. इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन द्वारा न तो सफाई न ही रोशनी व पेयजल की ही व्यवस्था की गयी है. इधर नगर पंचायत अध्यक्ष रंजीता कुमारी निषाद ने बताया कि वहां पर लगातार सफाई करायी जा रही है. लोगों को कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालना चाहिए. अपने नगर को साफ रखने में लोगों को भी सहयोग करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










