मांगों के समर्थन में डाकसेवकों ने किया प्रदर्शन

Published at :17 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में डाकसेवकों ने किया प्रदर्शन

फोटो है 4 में कैप्सन : उप डाकघर पर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते ग्रामीण डाक सेवक.प्रतिनिधि, बेलदौर चार सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल के आठवें दिन मंगलवार को ग्रामीण डाक सेवकों ने बेलदौर उप डाकघर पर प्रदर्शन किया. इस दौरान अपने मांगों को पूरा करने के लिए ग्रामीण डाकसेवकों ने जोरदार […]

विज्ञापन

फोटो है 4 में कैप्सन : उप डाकघर पर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते ग्रामीण डाक सेवक.प्रतिनिधि, बेलदौर चार सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल के आठवें दिन मंगलवार को ग्रामीण डाक सेवकों ने बेलदौर उप डाकघर पर प्रदर्शन किया. इस दौरान अपने मांगों को पूरा करने के लिए ग्रामीण डाकसेवकों ने जोरदार नारे लगाये. प्रदर्शनकारियों ने हड़ताल के आठवें दिन मांगें पूरी नहीं होने पर केंद्र सरकार को जबाबदेह बताया. सरकार की गलत नीति के ही कारण दूरसंचार विभाग की तरह ही डाक विभाग के अस्तित्व पर खतरे में है. प्रदर्शनकारियों ने ग्रामीण डाक सेवकों को विभागीयकरण करने के साथ ही विभागीय सुविधा देने, सेवा शर्तों की संरचना की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में कमेटी गठन करने, डाक विभाग के निगमीकरण के लिए टास्क फोर्स के प्रस्ताव को रोकने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व ग्रामीण डाक सेवक उदय सिंह, शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रुप से किया. जबकि इसमें सभी ग्रामीण डाक सेवकों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन