केंद्राधीक्षक खा गये नाश्ता, पी गये पानी

खगडि़या. मुख्यालय में मैट्रिक परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें दो से तीन परीक्षा केंद्रों में वीक्षक सहित अन्य कर्मियों के लिए समुचित व्यवस्था किया गया था. कुछ वीक्षकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि शेष परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षकों ने न तो नाश्ता दिया और न ही पानी […]
खगडि़या. मुख्यालय में मैट्रिक परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें दो से तीन परीक्षा केंद्रों में वीक्षक सहित अन्य कर्मियों के लिए समुचित व्यवस्था किया गया था. कुछ वीक्षकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि शेष परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षकों ने न तो नाश्ता दिया और न ही पानी की समुचित व्यवस्था की गयी थी. जबकि बोर्ड द्वारा इसके लिए अलग से राशि दी जाती है. परीक्षा के दौरान वीक्षक, पुलिस बल से लेकर अन्य कर्मी पानी तक के लिए बिल बिला रहे थे. इधर डीएम राजीव रोशन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षकों को केंद्र संचालन के लिए बिहार बोर्ड परीक्षा समिति द्वारा राशि मुहैया करायी जाती है. इस तरह की शिकायत मिलती है तो इनकी जांच कर दोषी केंद्राधीक्षकों पर कार्रवाई किया जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










