लड़की भगाने का मामला दर्ज

Published at :17 Mar 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
लड़की भगाने का मामला दर्ज

बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत अंतर्गत चन्नदह बासा से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को गांव के पीडि़त पिता ने प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार साह को लिखित आवेदन देकर अपने नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने आरोप […]

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत अंतर्गत चन्नदह बासा से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को गांव के पीडि़त पिता ने प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार साह को लिखित आवेदन देकर अपने नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने आरोप पचरासी गांव के ही सुबोध सिंह के पुत्र छोटु सिंह पर लगाकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. लिखित आवेदन में पीडि़त ने बताया कि बीते रविवार की रात आरोपी युवक अपने परिजन व दोस्त के सहयोग से मेरी नाबालिग पुत्री को गलत नियत से भगाकर ले गया. घटना की रात से लेकर सोमवार तक पीडि़त लड़की की काफी तलाश की गयी. मामले की भनक मिलने पर आरोपी युवक के परिजनों से भी लड़की बरामद करवाने की गुहार लगायी गयी. बावजूद अब तक उसकी बरामदगी नहीं हो पायी है. विवश होकर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया. बोले प्रभारी थानाध्यक्षप्रभारी थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने बताया कि मामले के सूचक पीडि़त लड़की के पिता के लिखित आवेदन पर आरोपी युवक समेत इसके माता-पिता व सहयोगी दोस्त को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज कर लिया गया व आरोपियों की गिरफ्तारी व मामले के तफ्तीश को लेकर पुलिस छापामारी की जा रही है. प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन