बेमौसम बारिश ने बढ़ायी परेशानी

परबत्ता. प्रखंड में सोमवार को हुई बेमौसम बारिश ने किसानों को एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है. विगत महीने हुए ओला वृष्टि से राहत भी नहीं मिली थी कि इस बारिश ने किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खींच दी है. उधर कई पंचातयों में गेहूं तथा मकई में दानों […]
परबत्ता. प्रखंड में सोमवार को हुई बेमौसम बारिश ने किसानों को एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है. विगत महीने हुए ओला वृष्टि से राहत भी नहीं मिली थी कि इस बारिश ने किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खींच दी है. उधर कई पंचातयों में गेहूं तथा मकई में दानों का नहीं आना पहले से ही परेशानी का सबब बना हुआ है. देवरी पंचायत के अररिया गांव निवासी परमानंद यादव ने बताया कि उन्होंने एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी से महंगे दर पर गेहूं का बीज खरीदा था, लेकिन अब इस फसल में दाना ही नहीं आया है. अब इस तरह के सभी पीडि़त किसान अपने फसल को स्वयं ही आग लगाने का मन बना रहे हैं. वहीं नया गांव के कई किसानों को भी यह शिकायत है. कृषि विभाग द्वारा अभी तक इस मामले में फसल क्षति का मुआवजा देने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है या नहीं इस बारे में पुष्टि नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










