अनुमंडल में बनाये गये हैं 15 केंद्र

गोगरी . बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 17 मार्च से आयोजित होने वाली मैट्रिक परीक्षा की प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है़ परीक्षा को लेकर गोगरी अनुमंडल में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. केंद्र पर परीक्षा आयोजन को लेकर सोमवार को बेंच डेस्क के अलावे अन्य तैयारी करने में क्रेंदाधीक्षक व […]
गोगरी . बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 17 मार्च से आयोजित होने वाली मैट्रिक परीक्षा की प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है़ परीक्षा को लेकर गोगरी अनुमंडल में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
केंद्र पर परीक्षा आयोजन को लेकर सोमवार को बेंच डेस्क के अलावे अन्य तैयारी करने में क्रेंदाधीक्षक व केंद्र के कर्मी दिन भर व्यस्त रहे़ अनुमंडल में कुल 15 केंद्र बनाये गये हैं.
केंद्र पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था के साथ कदाचार रोकने को लेकर दो-दो दंडाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी व जवान नियुक्त किये गये हैं.
इसके अलावे तीन तीन परीक्षा केंद्र का जोन बना जोनल दंडाधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं़ शांतिपूर्ण व सफल परीक्षा को लेकर नियुक्त दंडाधिकारी व केंद्राधीक्षकों को पहले से ही निर्देश दिये जा चुके हैं़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










