कार्यशाला में स्वच्छता जागरूकता पर बल

Published at :16 Mar 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यशाला में स्वच्छता जागरूकता पर बल

फोटो है. 7 मेंकैप्सन: कार्यशाला में संबोधित करते डीएम. खगडि़या. राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल स्वच्छता जागरूकता को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला शुरू होने से पहले डीएम राजीव रोशन ने स्वच्छता के प्रचार प्रसार के लिये स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. डीएम ने […]

विज्ञापन

फोटो है. 7 मेंकैप्सन: कार्यशाला में संबोधित करते डीएम. खगडि़या. राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल स्वच्छता जागरूकता को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला शुरू होने से पहले डीएम राजीव रोशन ने स्वच्छता के प्रचार प्रसार के लिये स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. डीएम ने कार्यशाला में भाग ले रहे अधिकारियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी. इधर कार्यपालक अभियंता सह सचिव रामाकांत सिंह समन्वयक विश्वनाथ झा, डीपीओ सुशील कुमार ने कार्यशाला में बताया कि 22 मार्च तक गांव गांव में स्वच्छता के प्रचार प्रसार के लिये सातों प्रखंड में वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा. इस अवसर पर सभी विद्यालयों में बाद विवाद प्रतियोगिता स्वच्छता पर आधारित है. चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. डीएम ने पंचायत स्तर पर सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया. कार्यशाला में भाग ले रहे जीविका, स्वयं सहायता समूह महिला सामाख्या के सदस्यों को स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. मौके पर प्रखंड समन्वयक नितेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन