लोजपा चली गांव की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ

अलौली. प्रखंड के शुंभा पंचायत लोक जनशक्ति पार्टी का जनसंपर्क कार्यक्रम पार्टी चली गांव की ओर का शुभारंभ रविवार से शुरू किया गया. संपर्क अभियान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामानंद यादव, जिला लोजपा अध्यक्ष कपिलदेव यादव आदि के नेतृत्व में चलाया गया. इसमें लोजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार हिटलर, प्रदेश अकलियत के उपाध्यक्ष नईम […]
अलौली. प्रखंड के शुंभा पंचायत लोक जनशक्ति पार्टी का जनसंपर्क कार्यक्रम पार्टी चली गांव की ओर का शुभारंभ रविवार से शुरू किया गया. संपर्क अभियान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामानंद यादव, जिला लोजपा अध्यक्ष कपिलदेव यादव आदि के नेतृत्व में चलाया गया.
इसमें लोजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार हिटलर, प्रदेश अकलियत के उपाध्यक्ष नईम उद्दीन फरीदी, जिला प्रखंड अध्यक्ष पवन पासवान, शुंभा पंचायत अध्यक्ष नवल शर्मा, मुरली धर पासवान, रोहित पासवान, भिखो शर्मा, रंजीत पासवान आदि की सक्रिय भूूमिका रही. संपर्क अभियान में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस क्रम में पंचायत के लोगों ने शुंभा बखरी सड़क, छाछ विशनपुर पुल, तथा केहुना घाट पर पुल नहीं बनने पर राज्य सरकार के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










