स्वच्छता अभियान हुआ टांय टांय फीस

शहर में दिखने लगा गंदगी का अंबार फोटो है 3 में कैप्सन : कुछ इस कदर बिखरी रहती है शहर में गंदगी प्रतिनिधि, खगडि़या जिले के स्वच्छता अभियान की शुरुआत जोर शोर के साथ शुरू हुई थी. नेताजी से लेकर जिले के अधिकारियों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था, लेकिन अब […]
शहर में दिखने लगा गंदगी का अंबार फोटो है 3 में कैप्सन : कुछ इस कदर बिखरी रहती है शहर में गंदगी प्रतिनिधि, खगडि़या जिले के स्वच्छता अभियान की शुरुआत जोर शोर के साथ शुरू हुई थी. नेताजी से लेकर जिले के अधिकारियों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था, लेकिन अब स्वच्छता अभियान महज एक दिखावा बन कर रह गया. अगर हम दो महीने भर पहले शहर की बात करें तो ढूढने से भी गंदगी नहीं मिलती थी. अब स्थिति बिल्कुल उलटा हो चुका है. जानकारी के अनुसार जिले में स्वच्छता अभियान की शुरुआत सर्वप्रथम जिलाधिकारी राजीव रोशन के द्वारा किया गया था. इसके बाद लगभग सभी प्रखंड में भी स्वच्छता अभियान की शुरुआत प्रखंड कार्यालय से किया गया. इसके अलावा अगरे जिले के नेताजी के बात करें तो दर्जनों नेताओं ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया. प्राइवेट कोचिंग से लेकर स्कूली छात्रों द्वारा भी स्वच्छता अभियान चलाया गया. बावजूद इसके आज स्थिति जस की तस बन गयी है. सबसे ज्यादा बुरा हाल तो स्थानीय रेलवे जंकशन का है. कहते हैं नगर सभापतिनगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया था. लोग कुछ दिन तक ही इस बात को याद रख पाये. फिर से स्थिति वहीं आ पहुंची है. उन्होंने कहा कि शहर में गंदगी करने वालों पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया है. उन्होंने भी स्वच्छता अभियान को पुन: आरंभ करने की बात कहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










