लोगों की समस्या को देखना अधिकारी का काम : आयुक्त

Updated at :11 Mar 2015 12:27 PM
विज्ञापन
लोगों की समस्या को देखना अधिकारी का काम : आयुक्त

खगड़िया: समाहरणालय में अपने विभिन्न कार्यो से आने वाले लोगों को अब खड़ा होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इन्हीं लोगों के लिए लाखों की लागत से अत्याधुनिक सुविधा से लैस लोक संवेदना भवन का निर्माण कराया गया है, जिसका उद्घाटन मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त सुनील कुमार ने किया. इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि […]

विज्ञापन
खगड़िया: समाहरणालय में अपने विभिन्न कार्यो से आने वाले लोगों को अब खड़ा होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इन्हीं लोगों के लिए लाखों की लागत से अत्याधुनिक सुविधा से लैस लोक संवेदना भवन का निर्माण कराया गया है, जिसका उद्घाटन मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त सुनील कुमार ने किया. इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि लोगों की सुविधाओं व समस्या का ध्यान रखना अधिकारियों का कर्तव्य है.

ज्ञात हो कि पिछले बार खगड़िया आगमन के दौरान भी निर्माणाधीन लोक संवदेना भवन का निरीक्षण किया था. नवनिर्मित लोक संवेदना भवन में आपलोगों के बैठने के साथ साथ उनके पढ़ने के लिए समाचार पत्र देखने के लिए टीवी तथा पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गयी है. लोक संवेदना भवन में कैंटिग भी खोला गया है.

जहां सस्ते दर पर लोगों को नास्ता भी मिलेगा. जानकारी के अनुसार इसी भवन में लाइब्रेरी भी खोला गया है जहां से विभिन्न किताबों का अध्ययन भी लोग कर सकेंगे. टेलीफोन इंटरकॉम की सुविधा रहने के कारण लोक संवेदना भवन से कोई भी व्यक्ति दूसरे कार्यालय से अपने संबंधित कार्य की जानकारी भी यह बैठे -बैठे ही प्राप्त कर लेंगे यहां किसी की भी प्रतिनियुक्ति की जायेगी .

जो लोगों को अन्य कार्यालयों से जानकारी लेकर समाहरणालय आये लोगों को देंगे. उद्घाटन के दौरान डीएम, एडीएम सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

साफ सफाई की थी बेहतर व्यवस्था. कमिश्नर के आगमन को लेकर समाहरणालय तथा अनुमंडल परिसर में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की गयी थी. दोनों कार्यालयों के परिसर में साफ सफाई के अलावे अवैध पार्किग पर सख्त रोक लगायी गयी थी. दोनों परिसर में अनाधिकृत वाहनों के प्रवेश पर तो रोक थी साथ ही अन्य गाड़ियों को भी मुख्य जगह से दूर रखा गया था. धूल उड़ने से रोकने से पानी का छिड़काव किया जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन