नगर सभापति को पितृ शोक

खगडि़या. नगर सभापति मनोहर कुमार यादव के पिता छोटे लाल यादव का निधन मंगलवार को हो गया. वे 85 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमारी से पीडि़त थे. वे वाराणसी से इलाज करा कर लौट रहे थे कि मोकामा के पास अचानक उनका हृदय गति रूक जाने के कारण स्वर्गवास हो गया. वे […]
खगडि़या. नगर सभापति मनोहर कुमार यादव के पिता छोटे लाल यादव का निधन मंगलवार को हो गया. वे 85 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमारी से पीडि़त थे. वे वाराणसी से इलाज करा कर लौट रहे थे कि मोकामा के पास अचानक उनका हृदय गति रूक जाने के कारण स्वर्गवास हो गया. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. मंगलवार को ही उनका दाह संस्कार मुंगेर गंगा घाट पर किया गया. मुखाग्नि उनके सबसे छोटे पुत्र सह वार्ड नंबर 26 के पार्षद शिवराज यादव ने दी. उनके निधन पर नगर उपसभापति राज कुमार फोगला, वार्ड पार्षद हेमा भरती, रविश चंद्र, सोहन चौधरी, पत्रकार राजकिशोर सिंह, अनुज कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया है. उधर नगर परिषद में शोक का माहौल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










