जहां नारी की पूजा वहीं ईश्वर का वास: सुधा

Updated at :01 Mar 2015 11:03 PM
विज्ञापन
जहां नारी की पूजा वहीं ईश्वर का वास: सुधा

-प्रवचन को सुनने उमड़े श्रद्धालुफोटो है 12 में कैप्सन : यज्ञ स्थल पर अपनी बात रखते जिलाध्यक्ष. प्रतिनिधि, खगडि़यापसराहा थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर एक के नवटोलिया गांव में महा विष्णु यज्ञ का आयोजन लगातार तीसरी बार किया जा रहा है. रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, दुर्गावाहिणी की पूर्व प्रांतीय संयोजिका सुधा चौधरी और […]

विज्ञापन

-प्रवचन को सुनने उमड़े श्रद्धालुफोटो है 12 में कैप्सन : यज्ञ स्थल पर अपनी बात रखते जिलाध्यक्ष. प्रतिनिधि, खगडि़यापसराहा थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर एक के नवटोलिया गांव में महा विष्णु यज्ञ का आयोजन लगातार तीसरी बार किया जा रहा है. रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, दुर्गावाहिणी की पूर्व प्रांतीय संयोजिका सुधा चौधरी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ इंद्र भूषण कुशवाहा क्षेत्र दौरा के क्रम में गोगरी सर्किल नंबर एक के नवटोलिया गांव पहुंचे. भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि लगतार तिसरी बार यहां यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इस यज्ञ से क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन में रहकर भी अगर सत्कर्म करते हुए भगवत भजन करेंगे, तो भी प्रभु की कृपा प्राप्त होगी. सुधा चौधरी ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती, वहां देवताओं का निवास होता. हर उम्र की स्त्रियों का सम्मान और सुरक्षा होनी चाहिए. उज्जैन से आई हुई संत अनुराधा नागर के प्रवचन और भजन को लोग मुग्ध होकर सुन रहे थे. उन्होंने ने कहा कि सच्चे भाव से की जाने वाली पूजा से ही भागवान खुश होते हैं. इस अवसर पर पैकांत मुखिया सिकंदर शर्मा, सरपंच खलील ,यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुखिया राजेंद्र शर्मा,त्रिभुवन शर्मा,मणिकांत शर्मा, सिकंदर शर्मा, रमेश शर्मा,प्रभाकर शर्मा, ब्रह्मचारी शर्मा, सुबोध शर्मा, कपिलदेव शर्मा और उपसरपंच शैलेन्द्र यादव भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन