67 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at :01 Mar 2015 10:03 PM
विज्ञापन
67 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

-गांजे की कीमत लगभग तीन लाख रुपयेफोटो है 4 में कैप्सन : गिरफ्तार तस्कर.प्रतिनिधि, चौथम (खगडि़या)गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 67 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गांजे की कीमत तीन रुपये लाख आंकी जा रही है. तस्कर की गिरफ्तारी डुमरी पुल के दक्षिणी छोड़ से […]

विज्ञापन

-गांजे की कीमत लगभग तीन लाख रुपयेफोटो है 4 में कैप्सन : गिरफ्तार तस्कर.प्रतिनिधि, चौथम (खगडि़या)गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 67 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गांजे की कीमत तीन रुपये लाख आंकी जा रही है. तस्कर की गिरफ्तारी डुमरी पुल के दक्षिणी छोड़ से हुई. पुलिस को पूर्व से सूचना थी कि उक्त वाहन में तस्करी के लिए गांजा ले जाया जा रहा है. इसी सूचना पर पुलिस ने वहां पहले से ही डेरा डाल रखा था. जैसे ही तस्कर अपनी गाड़ी से वहां पहुंचा कि पुलिस को देख गाड़ी खड़ी कर उसका चालक और शुक्कन यादव पास मक्के की खेत में भाग गया. पुलिस ने उस गाड़ी से एक तस्कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार गांव निवासी सुमन कुमार मंडल को दबोच लिया. शुक्कन यादव (मथार दियारा, मानसी) एक गांजा व्यापारी है. ऐसा पुलिस कहती है. चौथम थानाध्यक्ष शशि कुमार ने कहा कि गांजा तस्कर सुमन कुमार मंडल (मथार दियारा) सहित गांजा लदा सफारी गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है. गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का मानना है कि पकड़े गये गांजा तस्कर के तार नेपाल के सीमावर्ती इलाके से जुड़े हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन