हरदासचक में होगा नवोदय विद्यालय का निर्माण

खगडि़या सदर प्रखंड के हरदाशचक मौजा में जवाहर नवोदय विद्यालय का निर्माण होगा. वर्तमान समय में नवोदय विद्यालय चौथम प्रखंड के सोनवर्षा में चल रहा है. अब इस विद्यालय को वहां से स्थानांतरित करने की कवायद शुरू है. नवोदय भवन निर्माण के लिए जमीन की खोज हरदाशचक मौजा में उपलब्ध करायी गयी है. जमीन को […]
खगडि़या सदर प्रखंड के हरदाशचक मौजा में जवाहर नवोदय विद्यालय का निर्माण होगा. वर्तमान समय में नवोदय विद्यालय चौथम प्रखंड के सोनवर्षा में चल रहा है. अब इस विद्यालय को वहां से स्थानांतरित करने की कवायद शुरू है. नवोदय भवन निर्माण के लिए जमीन की खोज हरदाशचक मौजा में उपलब्ध करायी गयी है. जमीन को लेकर ही शुक्रवार को एडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एडीएम एचएम रहमान ने सदर सीओ को जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित जमीन का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा है. जानकारी के अनुसार श्याम लाल ट्रस्ट की जमीन पर विद्यालय के भवन निर्माण कराया जायेगा. ट्रस्ट के द्वारा 21 एकड़ जमीन देने की सहमति दी गयी है. बैठक में डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो, सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा, श्याम लाल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता दुर्गेश प्रसाद सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय सोनवर्षा के प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










