पंचायतों में लगेंगे दखल दहानी के लिए शिविर

खगडि़या. परचा की जमीन से बदेखल परचाधारियों को जमीन पर दखल दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर फिर से शिविर लगाये जायेंगे. राज्य स्तरीय बैठक में पंचायत स्तर पर फिर से दखल दहानी के लिए शिविर लगाने का निर्देश लिया गया है. इसकी जानकारी एडीएम एमएच रहमान ने दी. उन्होंने बताया कि दखल दहानी में […]
खगडि़या. परचा की जमीन से बदेखल परचाधारियों को जमीन पर दखल दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर फिर से शिविर लगाये जायेंगे. राज्य स्तरीय बैठक में पंचायत स्तर पर फिर से दखल दहानी के लिए शिविर लगाने का निर्देश लिया गया है. इसकी जानकारी एडीएम एमएच रहमान ने दी. उन्होंने बताया कि दखल दहानी में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण फिर से सभी पंचायतों में शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है. ज्ञात हो कि जनवरी माह से 20 फरवरी तक पंचायत स्तर पर परचाधारियों के दखल दहानी के लिए शिविर लगाये गये थे, लेकिन अब भी कई परचाधारी जमीन से बेदखल हैं. एडीएम ने बताया कि जल्द ही शिविर की तिथि घोषणा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










