नगर के भूमिहीन महादलितों को नहीं मिल सकी जमीन

प्रतिनिधि, गोगरीनगर पंचायत के भूमिहीन महादलितों की त्रासदी कहें या बदकिस्मती उन्हें सरकारी योजना का सही लाभ भी नहीं मिल पा रहा है. मुख्यमंत्री द्वारा भूमिहीन महादलितों को तीन डिसमिल जमीन दिये जाने की घोषणा की गयी. कवायद भले ही अन्य जगहों पर हुई हो परंतु नगर पंचायत गोगरी जमालपुर के सैकड़ों भूमिहीन महादलितों को […]
प्रतिनिधि, गोगरीनगर पंचायत के भूमिहीन महादलितों की त्रासदी कहें या बदकिस्मती उन्हें सरकारी योजना का सही लाभ भी नहीं मिल पा रहा है. मुख्यमंत्री द्वारा भूमिहीन महादलितों को तीन डिसमिल जमीन दिये जाने की घोषणा की गयी. कवायद भले ही अन्य जगहों पर हुई हो परंतु नगर पंचायत गोगरी जमालपुर के सैकड़ों भूमिहीन महादलितों को अब भी अपनी जमीन होने का सपना साकार नहीं हो सका है. इसका उदाहरण नगर पंचायत गोगरी जमालपुर के कई वार्डों में देखा जा सकता है, जो जमीन के अभाव में यत्र-तत्र सरकारी गैर मजरूआ जमीन व बांध के किनारे बसे हैं. जिन्हें सरकारी स्तर पर अन्य सुविधा का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है. नगर के महादलितों के अनुसार विभिन्न पंचायत व अन्य जगहों पर बसे भूमिहीन महादलितों को सरकारी योजना के अनुसार जमीन मुहैया कराया गया, परंतु नगर क्षेत्र के महादलित को यह सुविधा नहीं मिली. अधिकारी नगर के महादलित के लिए यह सुविधा नहीं होने की बात कहते हंै. आखिर नगर के महादलित का इसमें क्या दोष है कि वे नगर क्षेत्र में बसे हैं. गुरुवार को भी नगर के महादलित टोला शारदा नगर में पहुंचे एसडीओ के सामने महादलितों ने अपनी समस्या रखी. मौके पर उपस्थित नगर पंचायत अधिकारी सुनील कुमार ने इस मामले में कहा वे इस मामले में कुछ नहीं कर सकते. नगर में इस तरह का कोई प्रावधान या निर्देश ही नहीं है. बहरहाल ऐसे उदाहरण नगर के वार्ड 1, 15, 17, 19 में भी हैं जहां नगर के महादलित को जमीन मुहैया नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










