रोजगार के लिए ग्रामीण महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

चौथम. ग्रामीण महिलाओं को स्व नियोजन की दिशा में इफ्को द्वारा गृह उद्योग का प्रशिक्षण अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रखंड के जमुआ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रशिक्षक रवि मिश्रा द्वारा सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं को टमाटर की स्वादिष्ट चटनी, पापड़, बरी, अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर इफ्को […]
चौथम. ग्रामीण महिलाओं को स्व नियोजन की दिशा में इफ्को द्वारा गृह उद्योग का प्रशिक्षण अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रखंड के जमुआ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रशिक्षक रवि मिश्रा द्वारा सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं को टमाटर की स्वादिष्ट चटनी, पापड़, बरी, अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर इफ्को के फिल्ड ऑफिसर अंशु गुप्ता ने महिलाओं स्व रोजगार के दिशा में आगे आने के लिये प्रेरित किया. वहीं कम पूंजी में महिलाओं की आर्थिक दशा कैसे सुधर सकती है. कार्यक्रम के दौरान इसके नुस्खे सीखायें गये. पंचायत स्तरीय महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन नीरपुर पंचायत मुखिया नीभा सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर नीरपुर पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंहा, एवं बन्नी पैक्स अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










