बीडीओ ने समन्वयकों के साथ की बैठक

Updated at :08 Feb 2015 9:03 PM
विज्ञापन
बीडीओ ने समन्वयकों के साथ की बैठक

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के आवास पर रविवार को प्रखंड के सभी बाहर संकुलों के समन्वयकों की बैठक आयोजित की गयी. इसमें बीडीओ सह प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई के सचिव डॉ कुंदन ने सभी समन्वयकों को प्रतिमाह बैठक करने सभी शिक्षकों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र की स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति लेने, प्रमाण पत्र […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के आवास पर रविवार को प्रखंड के सभी बाहर संकुलों के समन्वयकों की बैठक आयोजित की गयी. इसमें बीडीओ सह प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई के सचिव डॉ कुंदन ने सभी समन्वयकों को प्रतिमाह बैठक करने सभी शिक्षकों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र की स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति लेने, प्रमाण पत्र जमा नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन स्थगित किये गये 17 शिक्षकों का भी प्रमाणपत्र नहीं लेने का निर्देश दिया गया. हालांकि कई समन्वयकों ने इस बात को उठाया कि जिला स्तरीय जांच कमेटी द्वारा कुल 27 शिक्षकों के नियोजन की वैधता पर प्रति कुल टिप्पणी की गयी है. तथा इनमें से 10 को पूर्व से वेतन दिया जा रहा है. तथा तीन के रोस्टर बिंदु को कथित तौर पर ठीक कर दिया गया है. तो फिर केवल 17 शिक्षकों को प्रमाण पत्र नहीं लेना उचित नहीं होगा. वहीं कुछ ने इन विवादित शिक्षकों के मामले में नियोजन इकाई द्वारा कार्रवाई नहीं करने की ओर बीडीओ का ध्यान आकृष्ट कराया. इसके अलावा रविवार को बैठक नहीं करने का आग्रह किया .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन