फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के साथ महिला गिरफ्तार

Updated at :07 Feb 2015 11:03 PM
विज्ञापन
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के साथ महिला गिरफ्तार

खगडि़या. सदर अस्पताल में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में संविदा के आधार पर कार्यरत ममता मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान गांव निवासी सुभाष यादव की पत्नी उषा देवी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के साथ घूम रही थी. इसी दौरान सदर […]

विज्ञापन

खगडि़या. सदर अस्पताल में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में संविदा के आधार पर कार्यरत ममता मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान गांव निवासी सुभाष यादव की पत्नी उषा देवी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के साथ घूम रही थी. इसी दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मीरा सिंह को किसी ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाये जाने की जानकारी दी थी. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से फर्जी प्रमाण पत्र के साथ घुम रही महिला की जानकारी ली और महिला थानाध्यक्ष किरण कुमारी को सौंप दिया. चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने डीएस के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की. साथ ही उक्त महिला को महिला थानाध्यक्ष को सौंप दी. इधर, डीएस ने बताया कि उनका फर्जी हस्ताक्षर युक्त जन्म प्रमाण पत्र लेकर महिला किसी को दे रही थी. उन्होंने बताया कि इस तरह का कार्य करने वाले कोई भी अस्पताल कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन