शिक्षक संघ ने किया धरना प्रदर्शन

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय परिसर में अपनी मांगों के समर्थन में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान जिला सचिव मनीष कुमार सिंह ने कहा कि 14 फरवरी को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा. 23 फरवरी को अपनी मांगों को लेकर पटना के आर ब्लॉक चौराहा पर आमरण अनशन […]
बेलदौर. प्रखंड कार्यालय परिसर में अपनी मांगों के समर्थन में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान जिला सचिव मनीष कुमार सिंह ने कहा कि 14 फरवरी को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा. 23 फरवरी को अपनी मांगों को लेकर पटना के आर ब्लॉक चौराहा पर आमरण अनशन करेंगे. इसको सफल बनाने के लिए शिक्षक संघ एकजुट होकर तैयारी में जुट जायें. वहीं प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने शिक्षकों में जोश भरते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती. आंदोलन जारी रहेगी, जबकि संघ के प्रखंड सचिव अनिल कुमार पोद्दार ने आंदोलन को धारदार बनाने बल दिया. सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष व मंच संचालन जिला प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने की. इस अवसर पर सुनील कुमार, जवाहर प्रसाद, सुशील कुमार, संजय कुमार सिंह, मो परवेज हेयात, मो लाल मोहम्मद, श्वेता, नीलम कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










