मुख्यमंत्री आज खगडि़या में, सौ सैय्या अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

Updated at :05 Feb 2015 10:02 PM
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आज खगडि़या में, सौ सैय्या अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

खगडि़या. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शुक्रवार को सौ बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन करने खगडि़या पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अस्पताल परिसर में सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला प्रशासन सभा स्थल सहित सौ बेड अस्पताल का लगातार जायजा ले रहा है. सदर विधायक पूनम देवी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री सदर […]

विज्ञापन

खगडि़या. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शुक्रवार को सौ बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन करने खगडि़या पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अस्पताल परिसर में सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला प्रशासन सभा स्थल सहित सौ बेड अस्पताल का लगातार जायजा ले रहा है. सदर विधायक पूनम देवी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री सदर अस्पताल परिसर में निर्मित सौ बेड वाले अस्पताल के उद्घाटन के बाद कई अन्य परियोजना का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लगभग 142 करोड़ 40 लाख रुपये की परियोजना का उद्घाटन करेंगे. इधर डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से बाजार समिति के मैदान में पहुचेंगे. 10.40 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे. सभा स्थल के बाद वे परिसदन में पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से सहरसा के लिए रवाना होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन