शराब बंदी कानून की मांग को ले महिला ब्रिगेड किया प्रदर्शन

गोगरी : महिला ब्रिगेड, दुर्गा दस्ता व राष्ट्रीय युवा ब्रिगेड द्वारा शराब बंदी कानून लागू करने तथा महिला सुरक्षा की मांग को लेकर बुधवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. महिला ब्रिगेड, दुर्गा दस्ता व राष्ट्रीय युवा ब्रिगेड द्वारा आयोजित धरना -प्रदर्शन में शराब व महिला अत्याचार पर रोक लगाने की मांग […]
गोगरी : महिला ब्रिगेड, दुर्गा दस्ता व राष्ट्रीय युवा ब्रिगेड द्वारा शराब बंदी कानून लागू करने तथा महिला सुरक्षा की मांग को लेकर बुधवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया.
महिला ब्रिगेड, दुर्गा दस्ता व राष्ट्रीय युवा ब्रिगेड द्वारा आयोजित धरना -प्रदर्शन में शराब व महिला अत्याचार पर रोक लगाने की मांग की. मौके पर अभियान की सचिव रूकमीणि देवी की अध्यक्षता में सभा का भी आयोजन किया गया.
मौके पर जिलाध्यक्ष लालो देवी ने कहा सरकारी उदासीनता के कारण शराबियों पर लगाम नहीं लग पा रहा है. जिसके लिए अब महिला ब्रिगेड, दुर्गा दस्ता व राष्ट्रीय युवा ब्रिगेड की महिलाएं आंदोलन करेंगी. उन्होंने कहा जब तक बिहार में शराब बंदी कानून लागू नहीं होगा तब तक महिला ब्रिगेड का यह आंदोलन जारी रहेगा. वहीं मौके पर महासचिव, नीरा कुमारी, अनीता देवी, शांति देवी, उशा देवी , संस्थापक दिलीप कुमार सिन्हा, किरण देवी, मंजुला देवी, सुनीता देवी, युवा ब्रिगेड के धर्मेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, मीरा देवी, रीना देवी, सावित्री देवी, साबो देवी, माला देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










