ठहाकों से लोटपोट हुए श्रोता

Updated at :24 Jan 2015 11:02 PM
विज्ञापन
ठहाकों से लोटपोट हुए श्रोता

-निराला जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन आयोजितफोटो . 18 में कैप्सन: कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रागोगरी: एमएस सैनिक स्कूल मदारपुर में हिंदी के चर्चित कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती मनायी गयी. निराला की जयंती पर उन्हें याद करते हुए लोगों ने श्रद्धांजलि दी तथा उनकी काव्य रचना व कृति का बखान किया. कवि सम्मेलन का […]

विज्ञापन

-निराला जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन आयोजितफोटो . 18 में कैप्सन: कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रागोगरी: एमएस सैनिक स्कूल मदारपुर में हिंदी के चर्चित कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती मनायी गयी. निराला की जयंती पर उन्हें याद करते हुए लोगों ने श्रद्धांजलि दी तथा उनकी काव्य रचना व कृति का बखान किया. कवि सम्मेलन का उद्घाटन एसडीओ संतोष कुमार ने किया. कवि सम्मेलन में विभिन्न जिलों से आये कवियांे ने अपने-अपने कविता पाठ से लोगों गुदगुदा कर रख दिया. ठहाकों की गूंज से महफिल गूंज उठी. कवि हास्य व्यंग्य के माध्यम से राजनीति से लेकर आम जन व देश की समस्या पर चोट करते हुए लोगों के मुख पर हंसी बिखेरते रहे. इस मौके पर एसडीओ व अन्य वक्ताओं ने को संबोधित करते हुए कहा कि महा कवि निराला जी सरस्वती के बरद पुत्र थे. उन्होने मुक्त छंद, छायावादी व प्रगतिवादी कविताओं से देश को एक नयी रोशनी दी. कवि सम्मेलन में भागलपुर के कवि मुल्कराज आनंद, प्रगतिशील लेखक संघ से जिलाध्यक्ष कवि विश्वनाथ, बेगूसराय से राठौर जी, स्थानीय कामरान आल्वी, कपिलेश्वर कपिल, सुदाम मंडल, राजेश्वर यादव, डा शंकर सिंह आदि बारी बारी से अपनी कविताएं प्रस्तुत कर हास्य व व्यंग्य की झरी लगा दी. कार्यक्रम में स्कूली छात्रा निशा, नुपुर, कणिका, सुरभि, सपना, श्वेता, नाजनीन, सादवानी, नैना व नेहा आदि ने निराला रचित सरस्वती वंदना वरदे वीणावादिनी वरदे… पर भाव नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति कर लोगों का दिल जीत लिया. जिला परिषद सदस्य ममता कुमारी व स्कूल की प्राचार्य रूभा कुमारी ने कवियों को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया. कार्यक्रम का मंच का संचालन विद्यालय के सचिव सुबोध कुमार कर रहे थे. मौके पर सैकड़ों की संख्या में छात्र व अभिभावक भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन