भाजपा नेता के बयान पर आक्रोश

Updated at :24 Jan 2015 10:02 PM
विज्ञापन
भाजपा नेता के बयान पर आक्रोश

महेशखूंट. भाजपा नेता की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर दिये गये अनरगल बयान के बाद कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त किया है. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लाल बिहारी सिंह, प्रदेश संगठन सचिव विनोद मालाकार ने भाजपा नेता के लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताते हुए भाजपा को अपने गिरेबान में देखने की बातें […]

विज्ञापन

महेशखूंट. भाजपा नेता की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर दिये गये अनरगल बयान के बाद कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त किया है. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लाल बिहारी सिंह, प्रदेश संगठन सचिव विनोद मालाकार ने भाजपा नेता के लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताते हुए भाजपा को अपने गिरेबान में देखने की बातें कही. भाजपा नेता सह रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पूर्व प्रधानमंत्री पर देश की सुरक्षा के साथ समझौता करने का आरोप लगाया था. उनके इस आरोप के बाद कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रथम प्रधानमंत्री से लेकर अब तक कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने देश को विकसित करने में अहम भूमिका निभायी है. वहीं पार्टी प्रवक्ता शोभाकांत चौधरी एवं प्रखंड अध्यक्ष जय कांत चौधरी एवं प्रखंड अध्यक्ष जयकांत सिंह ने भी लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के बाद सच सामने आ जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन