चौथम बीडीओ को मिला खगडि़या बीडीओ का प्रभार

Updated at :24 Jan 2015 10:02 PM
विज्ञापन
चौथम बीडीओ को मिला खगडि़या बीडीओ का प्रभार

खगडि़या. चौथम बीडीओ मुकेश कुमार रजक को खगडि़या बीडीओ का भी प्रभार सौंपा गया है. प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश के आलोक में चौथम बीडीओ को खगडि़या के बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक खगडि़या बीडीओ रीना कुमारी जिला मुख्यालय में योगदान देंगी. उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति की बैठक में […]

विज्ञापन

खगडि़या. चौथम बीडीओ मुकेश कुमार रजक को खगडि़या बीडीओ का भी प्रभार सौंपा गया है. प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश के आलोक में चौथम बीडीओ को खगडि़या के बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक खगडि़या बीडीओ रीना कुमारी जिला मुख्यालय में योगदान देंगी. उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में खगडि़या बीडीओ को सदर प्रखंड से हटाया गया है. डीजीपी की जांच रिपोर्ट को डीएम ने प्रमंडलीय आयुक्त के पास भेजा था, जिसके बाद आयुक्त ने खगडि़या बीडीओ को किसी अन्य पदाधिकारी को वहां का प्रभार देने तथा आरोपी बीडीओ को जिला मुख्यालय में योगदान करने का निर्देश डीएम को दिया था. जानकारी के मुताबिक डीएम ने एसडीओ से प्रस्ताव मांगा था. एसडीओ के प्रस्ताव के आलोक में चौथम बीडीओ को ही खगडि़या प्रखंड का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन