बीएलओ की बैठक में मतदाता दिवस पर चर्चा

मानसी. प्रखंड मुख्यालय सभागार मंे बीएलओ की बैठक बीते शुक्रवार को हुई. इसमें मुख्य रूप से 25 जनवरी को होने वाले मतदाता दिवस को लेकर चर्चा की गयी. बीडीओ सुनील कुमार ने कहा कि मतदाता दिवस के दिन सभी बीएलओ मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर मतदाता पहचान पत्र का वितरण करेंगे. नये मतदाताओं को मताधिकार […]
मानसी. प्रखंड मुख्यालय सभागार मंे बीएलओ की बैठक बीते शुक्रवार को हुई. इसमें मुख्य रूप से 25 जनवरी को होने वाले मतदाता दिवस को लेकर चर्चा की गयी. बीडीओ सुनील कुमार ने कहा कि मतदाता दिवस के दिन सभी बीएलओ मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर मतदाता पहचान पत्र का वितरण करेंगे. नये मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग व मतदान के अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे. उन्होंने कहा कि इस दौरान नये मतदाताओं को शपथ भी दिलायी जायेगी. कोई भी बीएलओ केंद्र पर अनुपस्थित पाये गये, तो कार्रवाई भी की जायेगी. मौके पर बीएओ आशुतोष कुमार, प्रधान सहायक ज्योतिश चन्द्र, जीपीएस देव कुमार, बीएलओ नवनीत कुमार, अवधेश सिंह, राम शंकर पासवान, रवि भूषण, चंदन कुमार सहित दर्जनों बीएलओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










