धूम धाम से मनायी गयी कर्पूरी जयंती

Updated at :24 Jan 2015 10:02 PM
विज्ञापन
धूम धाम से मनायी गयी कर्पूरी जयंती

फोटो है. 8 मेंकैप्सन: जयंती मनाते संघ के लोगखगडि़या. अखिल भारतीय जिला नाई मजदूर संघ की ओर से शनिवार को महात्मा गांधी रोड स्थित कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाध्यक्ष राम बालक ठाकुर व महामंत्री उमेश ठाकुर ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष राम […]

विज्ञापन

फोटो है. 8 मेंकैप्सन: जयंती मनाते संघ के लोगखगडि़या. अखिल भारतीय जिला नाई मजदूर संघ की ओर से शनिवार को महात्मा गांधी रोड स्थित कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाध्यक्ष राम बालक ठाकुर व महामंत्री उमेश ठाकुर ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष राम बालक ठाकुर ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर एक सच्चे राजनेता थे. वे किसी जाति के नहीं, बल्कि संपूर्ण जाति के नेता थे. जिला महामंत्री उमेश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1921 में पितोंझिया ग्राम जिला समस्तीपुर में हुआ. वर्तमान में वह कर्पूरी ग्राम से जाना जाता है. वहीं उपस्थित लोगों को रतन कुमार, पांडव कुमार, देवानंद ठाकुर ने संबोधित करते उनके राजनीतिक कार्यकाल की चर्चा की. मौके पर क्रांति कुमार, विनय कुमार, गौतम कुमार, मनीष कुमार, सुनील कुमार, विजय सिंह, पवन शर्मा ,सुमित कुमार, विनोद साह, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन