राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, बटेंगे 25 हजार पहचान पत्र

Updated at :24 Jan 2015 10:02 PM
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, बटेंगे  25 हजार पहचान पत्र

खगडि़या. 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के 25 हजार नये मतदाताओं के बीच निर्वाचन फोटोयुक्त पहचान पत्र का वितरण किया जायेगा. जिले का मुख्य कार्यक्रम जेएनकेटी मैदान में होगा. यहां डीएम राजीव रोशन नये मतदाताओं को पहले शपथ दिलायेंगे, फिर मतदाता पहचान पत्र का वितरण करेंगे. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी […]

विज्ञापन

खगडि़या. 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के 25 हजार नये मतदाताओं के बीच निर्वाचन फोटोयुक्त पहचान पत्र का वितरण किया जायेगा. जिले का मुख्य कार्यक्रम जेएनकेटी मैदान में होगा. यहां डीएम राजीव रोशन नये मतदाताओं को पहले शपथ दिलायेंगे, फिर मतदाता पहचान पत्र का वितरण करेंगे. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि जेएनकेटी के साथ-साथ गोगरी अनुमंडल कार्यालय के साथ सभी प्रखंड कार्यालय तथा जिले के सभी 9 सौ मतदाता केंद्रों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. जहां नये मतदाताओं के बीच मतदाता पहचान पत्र वितरण किया जायेगा तथा उन्हें शपथ दिलायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन