मनायी गयी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Updated at :23 Jan 2015 11:02 PM
विज्ञापन
मनायी गयी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

खगडि़या. समीर नगर में शनिवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. इसके पूर्व अभाविप के नगर मंत्री अंकित सिंह चंदेल ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंत्री अंकित सिंह चंदेल ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र […]

विज्ञापन

खगडि़या. समीर नगर में शनिवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. इसके पूर्व अभाविप के नगर मंत्री अंकित सिंह चंदेल ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंत्री अंकित सिंह चंदेल ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने देश की स्वतंत्रता के लिए कई संघर्ष किये. गोगरी नगर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में नेता जी का बहुत बड़ा योगदान है. नगर उपाध्यक्ष एनके मंडल ने कहा कि भारत के युवा नेताजी के महत्वपूर्ण योगदान को याद करों. मंच का संचालन करते हुए (एसएफडी) प्रमुख मनीष सिंह दुबे ने कहा कि हमें अपने भारत की रक्षा करने के लिए कुछ भी करना पड़े तो उसके लिए हम हमेशा तत्पर है. मौके पर नवीन राय, रंजीत यादव, मनीष सूर्यवंशी, राजेश, सोनू, राकेश, दीपक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन