मतदाता दिवस पर बंटेगा इपिक कार्ड

बेलदौर : संबंधित बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मतदाता दिवस को पूरी जिम्मेवारी से मनाएं. मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर लोकतंत्र की महाशक्ति मंे आस्था को लेकर शपथ दिलाएं. उक्त बातें बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने बीएलओ की बैठक में कही. मालूम हो कि शुक्रवार को मनरेगा भवन मंे मतदाता दिवस की तैयारी […]
बेलदौर : संबंधित बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मतदाता दिवस को पूरी जिम्मेवारी से मनाएं. मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर लोकतंत्र की महाशक्ति मंे आस्था को लेकर शपथ दिलाएं. उक्त बातें बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने बीएलओ की बैठक में कही.
मालूम हो कि शुक्रवार को मनरेगा भवन मंे मतदाता दिवस की तैयारी को लेकर बीएलओ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान बीडीओ ने बताया कि वंचित मतदाताओं का इपिक कार्ड कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है. आगामी 25 जनवरी को संबंधित बीएलओ बूथों पर जाकर मतदाता दिवस मना कर मतदाताओं के बीच इपिक कार्ड बांटेंगे एवं नये मतदाताओं को जागरूक कर नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र भी भरेंगे. मौके पर संबंधित बूथ के बीएलओ समेत कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










