निर्वाची पदाधिकारी ने दिया जांच का आदेश

परबत्ता. प्रखंड के खीराडीह पैक्स चुनाव के लिए मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य जारी है. इस संदर्भ में 67 आपत्तियां नाम विलोपन के लिए दाखिल कराया गया है, जबकि पांच आवेदन नाम जोड़ने के लिए दिया गया है. पैक्स चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी ने तेमथा करारी के पंचायत सचिव को पत्र देकर पैक्स खीराडीह […]
परबत्ता. प्रखंड के खीराडीह पैक्स चुनाव के लिए मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य जारी है. इस संदर्भ में 67 आपत्तियां नाम विलोपन के लिए दाखिल कराया गया है, जबकि पांच आवेदन नाम जोड़ने के लिए दिया गया है. पैक्स चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी ने तेमथा करारी के पंचायत सचिव को पत्र देकर पैक्स खीराडीह के मतदाता सूची में तेमथा करारी के मतदाताओं के नाम होने की जांच करने का आदेश दिया है. इस क्रम में जांच का प्रतिवेदन मांगा गया है. मालूम हो कि खीराडीह पैक्स के मतदाता सूची में तेमथा करारी के दर्जनों मतदाताओं के नाम दर्ज हैं. ऐसे मतदाताओं का नाम हटाने के लिए आपत्ति दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










