अंकेक्षण व उपयोगिता की मांग

परबत्ता. प्रखंड में 12वें वित्त आयोग की राशि का अब तक अंकेक्षण नहीं कराया जा सका है. उप विकास आयुक्त खगडि़या ने पत्र भेज कर अंकेक्षण प्रतिवेदन एवं उपभोक्ता प्रमाण पत्र की मांग की है. डीडीसी के पत्रांक 62 दिनांक 14 जनवरी 15 के अनुसार 12वें वित्त आयोग तथा प्रतिनिधियों के भत्ते का अंकेक्षण कराने […]
परबत्ता. प्रखंड में 12वें वित्त आयोग की राशि का अब तक अंकेक्षण नहीं कराया जा सका है. उप विकास आयुक्त खगडि़या ने पत्र भेज कर अंकेक्षण प्रतिवेदन एवं उपभोक्ता प्रमाण पत्र की मांग की है. डीडीसी के पत्रांक 62 दिनांक 14 जनवरी 15 के अनुसार 12वें वित्त आयोग तथा प्रतिनिधियों के भत्ते का अंकेक्षण कराने का निर्देश दिया गया था. परंतु किसी भी ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति का अंकेक्षण नहीं कराया गया है. इसके लिए 20 जनवरी से 30 जनवरी की तिथि निर्धारित की गयी है. अंकेक्षण कराने हेतु जिला परिषद कार्यालय खगडि़या बुलाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










