माले ने दिया धरना, लगाया आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2015 11:03 PM
फोटो है 6 मेंकैप्सन- संबोधित करते वक्ता.परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को भाकपा माले द्वारा धरना का आयोजन किया गया. बिहार सरकार द्वारा सभी गरीबों को बास की जमीन देने तथा ऑपरेशन दखल देहानी के द्वारा परचा धारियों को दखल दिलाने की झूठी घोषणा के विरुद्ध यह धरना दिया गया. मौके पर वक्ताओं ने सभा […]
फोटो है 6 मेंकैप्सन- संबोधित करते वक्ता.परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को भाकपा माले द्वारा धरना का आयोजन किया गया. बिहार सरकार द्वारा सभी गरीबों को बास की जमीन देने तथा ऑपरेशन दखल देहानी के द्वारा परचा धारियों को दखल दिलाने की झूठी घोषणा के विरुद्ध यह धरना दिया गया. मौके पर वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महादलितों पिछड़ों व अत्यंत पिछड़ों की हितैसी सरकार होने का दंग भरने वाली राज्य सरकार केवल घोषणाओं में दखल दिला रही है. मांगों को उठाने पर जेल भेजने की साजिश प्रशासन के द्वारा की जाती है. मौके पर माले के अरूण कुमार दास, वीरेंद्र साह, राम चरित्र गुप्ता, विजय दास आदि ने भी सभा को संबोधित किया. धरना में शशि रजक, विनोद यादव, शीला देवी, रेणु देवी, अनिता देवी, रूदल साह, लखन साह, राज कुमार रजक, समेत माले के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. माले नेताओं ने धरना के पश्चात अंचल अधिकारी को मांग पत्र सौंपा. सभा की अध्यक्षता नंद किशोर साह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










