ठंड में नहीं है अलाव की व्यवस्था
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2015 10:03 PM
गोगरी. क्षेत्र में भीषण ठंड के कारण जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं गरीब लोगों का दिन काटना मुश्किल हो रहा है. कड़ाके की ठंड से लोग जहां परेशान हैं वहीं प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने से लागों में आक्रोश देखा जा रहा है. गरीब नि: सहाय लोग ठंड से […]
गोगरी. क्षेत्र में भीषण ठंड के कारण जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं गरीब लोगों का दिन काटना मुश्किल हो रहा है. कड़ाके की ठंड से लोग जहां परेशान हैं वहीं प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने से लागों में आक्रोश देखा जा रहा है. गरीब नि: सहाय लोग ठंड से काफी परेशान हैं. प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. सोमवार को भगवान भास्कर के दर्शन हुए, लेकिन ठंड के अभी कम होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. पछुआ हवा को देखते हुए जानकारों का कहना है कि ठंड अभी और बढ़ सकती है. वहीं जदयू के जिला महासचिव अरूण कुमार शर्मा ने ठंड में प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की. इधर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार का कहना हुआ नपं में अलाव के लिए पांच हजार राशि मिली है, जिससे 11 स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है. अगर चिह्नित स्थल पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है, तो इसकी जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










