जलकौड़ा ने टाउन क्लब को हराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2015 11:02 PM

विज्ञापन

फोटो है 17 में कैप्सन- विजेता शील्ड के साथ खिलाड़ी. प्रतिनिधि, खगडि़या स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम के खेल मैदान में रविवार को सहजानंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच टाउन क्लब बनाम जलकौड़ा के बीच खेला गया. जिसमें जलकौड़ा की टीम ने टाउन क्लब खगडि़या को 2-0 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. जलकौड़ा टीम […]

विज्ञापन

फोटो है 17 में कैप्सन- विजेता शील्ड के साथ खिलाड़ी. प्रतिनिधि, खगडि़या स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम के खेल मैदान में रविवार को सहजानंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच टाउन क्लब बनाम जलकौड़ा के बीच खेला गया. जिसमें जलकौड़ा की टीम ने टाउन क्लब खगडि़या को 2-0 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. जलकौड़ा टीम के खिलाड़ी मैच आरंभ के बाद टाउन क्लब टीम के खिलाडि़यों पर अंतिम क्षण तक दबदबा बनाये रखा. जबकि जलकौड़ा टीम के खिलाड़ी शहनबाज ने मैच के मध्यांतर पूर्व दो गोल कर 2-0 से बढ़त बना ली. वहीं टाउन क्लब के खिलाडि़यों ने भरपूर कोशिश करने के बावजूद भी विपक्षी टीम पर एक भी गोल नहीं कर सकी. वहीं मैच में रेफरी की भूमिका में भानु कुमार, सहायक रेफरी प्रभाकर कुमार व रविंद्र कुमार थे. जबकि उद्घोषक अरुण कुमार मुंशी थे. जबकि मैच का उद्घाटन व्यवसायी राहुल देव, राकेश कुमार, अमित बजाज ने खिलाडि़यों से हाथ मिला कर परिचय प्राप्त किया. जबकि मैच के दौरान सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमियों ने मैच का लुप्त उठाया. मौके पर रतन कुमार कुकु, मुकेश चौधरी, पुतूल कुमारी चौधरी, दीपक कुमार, राजो शर्मा, रमण कुमार ने बताया कि मुख्यालय में फुटबॉल मैच का आयोजन वर्षों पूर्व हुआ करता था. जिस कारण फुटबॉल खेल के आयोजन पर सैकड़ों खेलप्रेमी इसका आनंद उठाते थे. लेकिन बीते कुछ वर्षों से इसका आयोजन नहीं होने के कारण खिलाड़ी इस खेल को छोड़ चुके थे. कई पूर्व फुटबॉल खिलाडि़यों के सहयोग से टीम बना कर मैच का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन