शिविर में दी कनूनी जानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2015 11:02 PM
प्रतिनिधि, गोगरीक्षेत्र के भगवान उच्च विद्यालय में रविवार को कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एके गोंड के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम आयोजित हुई. इसमें विद्यालय के बच्चे व उपस्थित अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी कानूनी जानकारी दी गयी. मौके पर लोगों ने […]
प्रतिनिधि, गोगरीक्षेत्र के भगवान उच्च विद्यालय में रविवार को कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एके गोंड के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम आयोजित हुई. इसमें विद्यालय के बच्चे व उपस्थित अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी कानूनी जानकारी दी गयी. मौके पर लोगों ने जानकारी देते हुए बताया की लोगों को अगर सरकारी स्तर पर प्रदत्त स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी या बाधा होती है अथवा सरकारी स्तर पर उन्हें स्वास्थ्य लाभ नहीं दिया जा रहा है तो लोग कानून का मदद ले सकते हैं. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुष्पा कुमारी, मुकेश कुमार, सागर कुमार शशि,जियाउल हक, सहित कई शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










