आज से डुमरी स्थित जुगाड़ पुल पर दौड़ेगी हल्की वाहन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2015 10:03 PM
फोटो है 16 में कैप्सन : बन कर तैयार हो गया जुगाड़ पुल प्रतिनिधि, चौथमडुमरी घाट स्थित नाविक संघ द्वारा नाव से नाव जोड़ कर 25 लाख की लागत से बना जुगाड़ सेतु का उद्घाटन विधायक पन्नालाल पटेल ने शुक्रवार को किया. मौके पर विधायक ने अपनी गाड़ी पार कर जुगाड़ सेतु पर परिचालन सेवा […]
फोटो है 16 में कैप्सन : बन कर तैयार हो गया जुगाड़ पुल प्रतिनिधि, चौथमडुमरी घाट स्थित नाविक संघ द्वारा नाव से नाव जोड़ कर 25 लाख की लागत से बना जुगाड़ सेतु का उद्घाटन विधायक पन्नालाल पटेल ने शुक्रवार को किया. मौके पर विधायक ने अपनी गाड़ी पार कर जुगाड़ सेतु पर परिचालन सेवा के लिए हरी झंडी दे दिया. विधायक ने बताया कि शनिवार से बेरोक टोक जुगाड़ सेतु पर हल्की वाहन दौड़ेंगी. हालांकि जुगाड़ सेतु पर सुरक्षा के बाबत सेतु के दोनों किनारे बेरिकेटिंग किये जाने का कार्य बांकी है. जिसे शनिवार तक पूरा कर लिया जायेगा. जुगाड़ सेतु पर हल्के वाहन परिचालन सेवा शुरू हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है. जुगार सेतु पर वाहन पार उतरायी भाड़ा जिला प्रशासन के द्वारा तय कर दी गयी है. विधायक ने बताया कि तयशुदा भाड़ा के तहत चार चक्का वाहन का 400 रुपये, वहीं समान लदा ट्रैक्टर एक तरफ से वहीं दूसरे तरफ से खाली लौटने का पार उतरायी 600 रुपये अदा करना होगा. विदित हो कि बीपी मंडल सेतु एवं स्टील पाइल ब्रिज के क्षतिग्रस्त हो जाने से परिचालन सेवा के वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नाविक संघ द्वारा नाव से नाव जोड़ कर जुगाड़ सेतु बनाया गया. उद्घाटन के मौके पर चौथम प्रखंड प्रमुख पति अशोक सिंह, प्रमोद ठाकुर, चंद्रकुमार सिंह, पूर्व मुखिया शिव शंकर सिंह, चंद्र कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि आनंदी सिंह, बेलदौर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










