ePaper

क्विज प्रतियोगिता में सफल 20 छात्रों को किया गया सम्मानित

Updated at : 14 May 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
क्विज प्रतियोगिता में सफल 20 छात्रों को  किया गया सम्मानित

क्विज प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं में बढ़ती है प्रतिस्पर्धा की भावना

विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं में बढ़ती है प्रतिस्पर्धा की भावना

खगड़िया. सन्हौली दुर्गा मंदिर परिसर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है. बच्चे लगन से पढ़ाई करते हैं. हमेशा छात्र दूसरे से बेहतर करने का प्रयास करते हैं. संकल्पशीला फेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय केदार नारायण सिंह के पुण्यतिथि पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्वर्गीय केदार नारायण सिंह – सावित्री देवी प्रथम इनामी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया. यह परीक्षा कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर 10 राउंड में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध व्यवसायी सह महिला महाविद्यालय के संस्थापक सचिव बजरंग बजाज पूर्व नगर सभापति बनवारी लाल भीमसारिया , संकल्पशिला वेलफेयर फाउंडेशन और जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष आर्किटेक्ट शुभम कुमार, यूथ क्लब खगड़िया के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य सह जिला कबड्डी संघ की सचिव प्रियदर्शना सिंह , शतरंज संघ के अध्यक्ष रंजीत कांत वर्मा , डॉ जैनेंद्र नाहर, नागेंद्र सिंह त्यागी , ई धर्मेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, गुलशन कुमार, मनोज कुमार, गोविंद कुमार, बबलू कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहन राय आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन रवि सिंह राजपूत और शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने किया. क्विज प्रतियोगिता का बेहतरीन संचालन गोपाल कुमार, अमरजीत राठौर, सुधीर कुमार और विकास कुमार ने किया. उद्घाटनकर्ता ने कहा की खगड़िया में इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए .

विजेता को मिला नगद इनाम

मौके पर मुख्य अतिथि बजरंग लाल बजाज ने कहा कि मुझे स्वर्गीय केदार बाबू के सानिध्य में महिला महाविद्यालय की स्थापना और संचालन कार्य करने और सीखने का मौका प्राप्त हुआ. ऐसी विभूति बिरला पैदा होते है. कार्यक्रम के संयोजक सह आयोजक शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में जो भी छात्र छात्राएं भाग लिए हैं. उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और काफी फायदा होगा . आने वाले समय में इस प्रतियोगिता का दायरा और बढ़ाया जाएगा .प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 11 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 10 हजार तथा तृतीय को 8 हजार रूपये इनाम दिया गया.

प्रेरणा लेकर कठिन परिश्रम करेंगे बच्चे

मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विक्की कुमार, प्रकाश राम, सनी कुमार, अधिवक्ता शेखर सिंह, संजय सिंह, गजेंद्र कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, मनीष चौधरी, सौरभ सिंह, सुबोध कुमार, अशोक कुमार, प्रभाष कर्ण, अभय गुड्डू, मिथुन कुमार, विनीत कुमार, रामसकल शर्मा, सुमित झा आदि मौजूद थे. कहा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे निश्चित रूप से यहां से प्रेरणा लेकर कठिन परिश्रम करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन