ePaper

प्रोफेसर के घर से नकदी सहित 20 लाख की संपत्ति चोरी

Updated at : 02 May 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
प्रोफेसर के घर से नकदी सहित 20 लाख की संपत्ति चोरी

पेड़ के सहारे परिसर में दाखिल हुए चोर

विज्ञापन

परबत्ता. थाना क्षेत्र के सिरजापुर में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर अजय शंकर चौधरी के घर से चोरों ने करीब 15 से 20 लाख के सोने व चांदी के गहने के अलावा दो लाख रुपये नकद की चोरी कर ली. सूचना मिलते ही परबत्ता पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हर एक बिंदुओं पर गहनता पूर्वक जांच की. एसआई अजय कुमार के नेतृत्व में दलबल के साथ पहुंची पुलिस ने घर से थोड़ी दूर बगीचे से कई छोटे बैग एवं आभूषण के खाली डिब्बों को बरामद किया. पुलिस अब घटना में शामिल बदमाशों को शिनाख्त करके उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है. पेड़ के सहारे परिसर में दाखिल हुए चोर अंदाजा जताया गया की सिरजापुर में इस वारदात को अंजाम देने के लिए तीन से चार बदमाश घर से सटे एक आम के पेड़ के सहारे परिसर में दाखिल हुए. घरवाले एक दूसरे कमरे में सो रहे थे. जिस कमरे में सारा सामान था उसमें ताला लगा हुआ था. बदमाशों ने सबसे पहले सो रहे घरवालों के कमरों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया और फिर समान वाले कमरे का ताला तोड़कर उसमें प्रवेश किया और गोदरेज में रखे सभी आभूषण व नकदी की चोरी कर ली. चोरी की बड़ी घटना से दहशत बदमाशों की इस दुस्साहस से ग्रामीणों में दहशत है. जानकारी के मुताबिक अजय शंकर चौधरी रसायन शास्त्र के प्रोफेसर हैं और सुंदर सिंह कॉलेज शेखपुरा में कार्यरत है. बुधवार को ही वह घर आए थे. घटना के समय वे और उनकी पत्नी नूतन देवी एक दूसरे कमरे में सोए थे जबकि उनका बड़ा भाई दरवाजे पर सो रहे थे बावजूद चोरों की इस करतूत का घर में सो रहे लोगों को तनिक भी एहसास नहीं हुआ. पीड़ित के मुताबिक चोरों ने लॉकर में रखे 2 लाख नकद, सोने का चार सेट चेन, 12 सेट अंगूठी, 5 सेट कान की बाली, एक झुमका सोने का, दो अशर्फी, दो बिस्कुट चांदी का, 40 पीस सिक्का एवं 5 सेट पायल द हजारों रुपए की कीमती साड़ियां भी गायब है. पीड़ित के मुताबिक वजन के लिहाज से करीब 210 ग्राम सोने का आभूषण जबकि 600 ग्राम चांदी का गहना था. छोटी मोटी चोरी की घटनाओं को दरकिनार कर भी दे तो ग्रामीण इलाकों में इस तरह की घटना अपने आप में बड़ी मानी जा रही है और यह स्थानीय पुलिस के लिए भी एक चुनौती है. बहरहाल थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में सभी पहलू की जांच की जा रही है जल्द इसमें शामिल बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन